फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   7,763 people received anti-rabies injections this year.

Faridabad News: इस साल 7,763 लोगों ने लगवाया एंटी रेबीज इंजेक्शन

Thu, 25 Jun 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
7,763 people received anti-rabies injections this year.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते जिला नागरिक अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से 24 जून तक जिला नागरिक अस्पताल में 7,763 लोगों को एंटी रेबीज का टीका लगाया जा चुका है। औसतन हर महीने करीब 1,200 लोगों को यह इंजेक्शन लगाया जा रहा है।


जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 70 से 100 डॉग बाइट के मामले पहुंच रहे हैं। यह केवल सरकारी अस्पताल के आंकड़े हैं। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों को शामिल किया जाए तो शहर में रोजाना करीब 300 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed