{"_id":"683df04f278f9129cc0ceb84","slug":"741-lakh-cheated-in-the-name-of-booking-cheap-air-tickets-to-thailand-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44423-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: थाईलैंड के सस्ते एयर टिकट बुकिंग के नाम पर 7.41 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: थाईलैंड के सस्ते एयर टिकट बुकिंग के नाम पर 7.41 लाख ठगे
विज्ञापन
फरीदाबाद की एजेंसी ने एक अन्य एजेंसी के जरिये बुक कराए थे 24 लोगों के टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। थाईलैंड का एयर टिकट सस्ते दर पर बुकिंग का झांसा देकर 7.41 लाख रुपये ठग लिए गए। फरीदाबाद की एजेंसी की ओर से एक अन्य कंपनी के जरिये ये बुकिंग कराई गई थी। ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद आरोपी कंपनी के कर्मचारी ने टिकट बुकिंग की डिटेल भी भेजी। बाद में एयर लाइन से संपर्क करने पर पता चला कि 24 लोगों के टिकट में से अधिकतर टिकट कैंसिल हो चुके हैं। आरोपी अब न तो टिकट बुकिंग की डिटेल भेज रहा और न ही रुपये वापस कर रहा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत फरीदाबाद के एनआईटी एरिया की ट्रेवल एजेंसी की कर्मचारी महिला ने दी है। इनका कहना है कि ये एजेंसी होटल पैकेट व फ्लाइट बुकिंग आदि कार्य करती हैं। मार्च 2025 में गुजरात के टूर पैकेज के लिए इनातो होलीडेज कंपनी के शैलेष नामक कर्मचारी से कॉल व व्हाट्सएप पर संपर्क हुआ। वहां से मिले रेट कुछ कम थे। 1.80 लाख रुपये उन्हें ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि शुरू में होटल बुकिंग में कुछ दिक्कत आई लेकिन फिर गुजरात पैकेज ठीक रहा। आरोप है कि अप्रैल 2025 में थाईलैंड की 24 लोगों की एयर टिकट बुकिंग के लिए इनातो होलीडेज से संपर्क किया। अन्य साइट से इनके रेट प्रति व्यक्ति 2 से ढाई हजार रुपये कम थे। जिसके चलते इनसे बुकिंग की गई और 741500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए। जिसके बाद आरोपियों ने सभी 24 लोगों के एयर टिकट इन्हें भेजे। लेकिन एयरलाइन से संपर्क करने पर पता चला कि आधे से अधिक टिकट कैंसिल हो चुके हैं। इनातो होलीडेज के कर्मचारी शैलेष से संपर्क करने पर उसने पहले तो कहा कि वो टिकट फिर से भेज रहा है लेकिन बाद में टिकट व रिफंड देने से भी मना कर दिया। साथ ही आरोपी ने अब नंबर भी बंद कर लिया है। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।