{"_id":"5be81f19bdec2269a771701b","slug":"71541938969-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में करंट लगने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में करंट लगने से विवाहिता की मौत
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से विवाहिता की मौत
फरीदाबाद। ससुराल में 4 नवंबर को संदिग्ध हालात में करंट लगने से मौत का शिकार हुई महिला की मां ने दामाद सहित चार ससुरालियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। हालांकि, मृतका के पिता इत्तेफाक से करंट लगने से मौत होने की तहरीर पहले ही पुलिस को दे चुके हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पल्ला थाना क्षेत्र के दीपावली एंक्लेव निवासी भूपेंद्र की पत्नी अनिता उर्फ मनीता को 4 नवंबर की शाम घर में संदिग्ध हालात में करंट लग गया था। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में दिल्ली सफदरजंग में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 5 नवंबर को अनीता की मौत हो गई थी। मृतका के पिता राम जनक ने पल्ला पुलिस में इत्तेफाक से करंट लगने के कारण बेटी की मौत होने और किसी को कसूरवार नहीं ठहराने की तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया। शनिवार को अनीता की मां ज्ञानवती ने दामाद भूपेंद्र सहित बेटी के चार ससुरालियों के खिलाफ एक राय हो बिजली का झटका देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पल्ला थाने में केस दर्ज कराया। नवीन नगर चौकी इंचार्ज बदन सिंह ने बताया कि तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जांच में जो तथ्य सुनिश्चित होंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।