फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नौका पर सवार होकर आ रही हैं मां, हाथी पर गमन

नौका पर सवार होकर आ रही हैं मां, हाथी पर गमन

Tue, 09 Oct 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 09 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नौका पर सवार होकर आ रही हैं मां, हाथी पर गमन
Durga Puja 2018
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ बुधवार से माता के आगमन से होगा। माता रानी इस बार नौका पर सवार होकर रही हैं। मां का नौका पर सवार होना सर्वसिद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही उनका गमन गजानन पर होगा। यह अधिक वर्षा और अच्छी फसल का प्रतीक है।
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के आचार्य संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को कलश स्थापना होने पर माता नौका पर सवार होकर आ रही हैं। देवी भागवत के अनुसार, नौका पर सवार होकर आना सर्वसिद्धि के लिए होता है। माता का गमन हाथी पर हो रहा है जो अधिक वर्षा और अच्छी फसल का सूचक है। इसके साथ ही इस बार सर्दी भी अच्छी होगी।
विज्ञापन


नवरात्र में व्रत का विधान भी है। सभी व्यक्तियों को अपने श्रद्धानुसार व्रत करना चाहिए। ईएसआईसी में तैनात डा. अंजू भारद्वाज ने बताया कि शारीरिक शुद्धि के लिए आयुर्वेद में प्रत्येक छ: महीने या दो प्रमुख मौसमों गर्मी और सर्दी के बाद पंचकर्म कराने की सलाह दी जाती है। इसके लिए चैत्र (मार्च-अप्रैल) और अश्विन (सितंबर-अक्तूबर) महीना बेहतर माना जाता है। इसलिए शारीरिक शुद्धि का एक आसान स्वरूप हमें नवरात्र में मिल जाता है। इसे एक प्रकार से लंघन चिकित्सा भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुबह 6.53 से 9.13 बजे तक लाभ का चौघड़िया और तुला लग्न
- सुबह 9.13 से 11.31 बजे तक अमृत का चौघड़िया और वृश्चिक लग्न

शहर में सजे मंदिर, बाजारों में रही रौनक
नवरात्र के लिए शहर भर के मंदिर रंगबिरंगी लाइटों से जगमगा उठे। इसके साथ ही मंगलवार सुबह से ही बाजार में बड़ी धूम रही। श्राद्ध के दौरान जहां बाजार ठप पड़े थे, वहीं मंगलवार को बाजारों में रौनक देखने को मिली। सबसे ज्यादा नारियल, माता की मूर्ति और माता की चुनरी की खरीदारी लोग करते नजर आए। एनएच-1 स्थित श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर के प्रधान सेवक जगदीश भाटिया ने बताया कि बुधवार सुबह मंदिर में कलश स्थापना और दुर्गा पूजा के साथ ही ज्योति प्रचंड की जाएगी। 17 अक्टूबर को अष्टमी के अवसर पर फूलों वाली मंडली के नाम से मशहूर राज सहगल ग्रुप द्वारा रात दस बजे से सुबह चार बजे तक माता का जागरण किया जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को रामनवमी पूजन व हवन यज्ञ के बाद कंचक पूजन व विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed