{"_id":"5b85603842c79246633fe163","slug":"71535467576-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी कलाकार विजय सोनी ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी कलाकार विजय सोनी ने किया पौधरोपण
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहित सोनी ने किया पौधरोपण
फरीदाबाद। डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीवी कलाकार सोहित विजय सोनी (तेनालीराम सीरियल के मनी) ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। टीवी कलाकार का स्कूल में पहुंचने पर निदेशक पवन गुप्ता व प्रधानाचार्या ज्योति गुप्ता ने आभार जताया। स्कूल निदेशक ने बताया कि उनका लक्ष्य इस बार ग्यारह हजार पौधे लगाने का है। टीवी कलाकार सोहित विजय सोनी ने उनकी इस मुहिम को आगे बढ़ाने का काम किया है। सोहित ने कहा कि पर्यावरण को बचाने व बच्चों को संस्कार देने का स्कूल प्रशासन जो कार्य कर रहा है, वह बहुत सराहनीय है। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने योगा और नाटक की प्रस्तुति दी। बच्चों ने योग के माध्यम से निरोग रहने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर कमलेश शास्त्री, सोमेश शर्मा, संजय सोनी, हरिशंकर शर्मा, श्याम सुंदर शास्त्री, ज्ञानचंद वर्मा, राजरानी, मीनाक्षी डुडेजा और चंदन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो