फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   7 people fined for violating Grape-4 rules

Faridabad News: ग्रेप-4 के नियमों के उल्लंघन पर 7 लोगों के चालन काटे

Thu, 25 Dec 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
7 people fined for violating Grape-4 rules
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेप-4 के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम फरीदाबाद द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर मंगलवार रात निगम के स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर एशवीर सिंह सड़कों पर उतरे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान खुले में तंदूर जलाने और कूड़ा जलाने के मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। जिन लोगों और प्रतिष्ठानों को पहले नियमों के प्रति जागरूक किया जा चुका था, उनके द्वारा दोबारा उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 7 लोगों के चालान काटे गए, जिनसे कुल 10,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदार और ढाबा संचालक बायोमास ईंधन, लकड़ी और कोयले से तंदूर जला रहे थे, जबकि कुछ स्थानों पर खुले में कूड़ा जलाया जा रहा था। इससे वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशवीर सिंह ने औद्योगिक इकाइयों को भी सख्त संदेश दिया कि वे अपनी कंपनियों के बाहर तैनात सुरक्षा गार्डों को ठंड से बचाव के लिए हीटर उपलब्ध कराएं, ताकि वे लकड़ी या अन्य ज्वलनशील पदार्थ जलाने को मजबूर न हों।

इसके अलावा बुधवार सुबह के समय चाय की दुकानों पर भी निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों के आगे किसी भी व्यक्ति को आग न जलाने दें। यदि दुकान के सामने आग जलती हुई या उसके अवशेष पाए गए, तो संबंधित दुकानदार पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed