फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6650 cases settled in National Lok Adalat

Faridabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 6650 मामलों का निपटारा

Mon, 16 Mar 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
6650 cases settled in National Lok Adalat
-3.72 करोड़ रुपये के सैटलमेंट, प्री लोक अदालतें भी लगीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को जिले की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की चेयरपर्सन राज गुप्ता के निर्देशन और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अधिकरण के सचिव हरीश गोयल के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत जिला अदालत पलवल, होडल और हथीन में न्यायिक पीठों का गठन कर मामलों की सुनवाई की गई। लोक अदालत में कुल 12,706 मामलों को रखा गया, जिनमें से 6,650 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इन मामलों में कुल 3 करोड़ 72 लाख 83 हजार 16 रुपये की सैटलमेंट कराई गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरीश गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले प्री-लोक अदालतों का भी आयोजन किया गया था, जिनमें कई लंबित मामलों का समाधान कराया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मुआवजा, बैंक वसूली, राजीनामा योग्य फौजदारी मामले, बिजली व पानी के बिल, श्रम विवाद, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस और राजस्व मामलों का आपसी सुलह और समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट और बिजली चोरी से जुड़े मामलों की भी सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed