{"_id":"64beb6fac694e33cf60782d8","slug":"66-kv-substation-ready-relief-to-one-lakh-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9862-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जगह होने पर ही लगाएं....\n66 केवी का सब स्टेशन तैयार, एक लाख लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जगह होने पर ही लगाएं.... 66 केवी का सब स्टेशन तैयार, एक लाख लोगों को राहत
Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
- 21 करोड़ की लागत से सब स्टेशन तैयार, सितंबर से होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिजली कट और ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे सेक्टर-21 व इसके आसपास के करीब एक लाख लोगों के लिए अच्छी खबर है। सितंबर से 66 केवी का सब स्टेशन शुरू कर दिया जाएगा। करीब 20 करोड़ की लागत से बने सब स्टेशन का काम 95 फीसदी पूरा हो चुका है।
सेक्टर-21 और आसपास के हिस्सों में बिजली की मांग को देखते हुए मार्च 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 66 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 15 महीने में सब स्टेशन का काम पूरा किया जाना था, लेकिन कोरोना और अन्य कारणों से सब स्टेशन का काम अधर में लटक गया। 3 एकड़ में बनकर तैयार हुए सब स्टेशन का निर्माण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से किया जा रहा है। 95 फीसदी काम हो चुका है, सब स्टेशन को सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा।
ओवरलोड से मिलेगा निजात
जिले में लगभग साढ़े 6 लाख उपभोक्ता हैं। प्रतिदिन लगभग 1.98 करोड़ यूनिट बिजली सप्लाई की जा रही है। गर्मियों में शहर में बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बिजली की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर रहे है। सबसे ज्यादा दिक्कत एनआइटी और ओल्ड फरीदाबाद के हिस्सों में बनी हुई है। बिजली सब स्टेशन शुरू होने से सेक्टर 21 ए, बी, सी, डी, सेक्टर-48, एसजीएम नगर, अनखीर और आसपास के करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल सेक्टर-21 में सैनिक कॉलोनी और एनआइटी-3 से सप्लाई की जा रही है। सब स्टेशन शुरू होनेे से दोनों बिजली घर के अंतर्गत आने वाली बड़ी कॉलोनियों से भी ओवरलोड की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जनसब स्टेशन का काम लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है, सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। इससे एक लाख लोगों को बिजली कटौती से छुटकारा मिलेगा।
- जितेंद्र ढुल, कार्यकारी अभियंता, ओल्ड फरीदाबाद, बिजली निगम
-- -- -- -- -
इन हिस्सों में रही बिजली कटौती
सोमवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में लोग बिजली कटौती से जूझते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत सैनिक कॉलोनी, एसजीएम नगर, एनआइटी-5, फ्रूट गार्डन, सेक्टर-28, 29, सेक्टर-21, संजय कॉलोनी, सेक्टर-55, मुजेसर, जवाहर कॉलोनी सहित अन्य हिस्सों में लोग 4-5 घंटे बिजली कटौती से परेशान रहे। मुजेसर निवासी रोहित सिन्हा ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम करीब 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। चिलचिलाती गर्मी और बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। निगम प्रत्येक वर्ष व्यवस्था में सुधार के दावे करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। लोग गर्मी में जूझ रहे है। सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 2000 ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायतें मिली।