{"_id":"5c7543a9bdec224ca3491d1c","slug":"61551188905-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसी बोस विश्वविद्यालय में करियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसी बोस विश्वविद्यालय में करियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को दिया कॅरियर का मार्गदर्शन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में मंगलवार को कॅरियर मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों को कॅरियर चयन और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी का मार्गदर्शन दिया गया।
विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्यीय सम्मेलन सभागार में आयोजित मेले का आरंभ करते हुए उपकुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों के कॅरियर मार्गदर्शन के लिए आए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का अकादमिक वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण पर केंद्रित है। मेले का संचालन प्रकोष्ठ के सदस्य भारत भूषण और डा. मानवी की देखरेख में किया गया। मेले में प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले 15 से ज्यादा अकादमिक और प्रशिक्षण संस्थानों के काउंसिलरों ने एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को कॅरियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी। ब्यूरो