{"_id":"5bf2c408bdec2269351dd5b1","slug":"61542636552-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को याद किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Nov 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा के एनएच-5 स्थित कार्यालय पर भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
अपने संबोधन में गुलशन बग्गा ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्र के अदम्य साहस की प्रतीक मानी जाती हैं। उधर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला कांग्रेस झज्जर के प्रभारी बलजीत कौशिक ने अपने सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इसके अलावा कांग्रेसी नेताओं ने प्रकाशदीप ट्रस्ट द्वारा संचालित गरीब बच्चों के सेक्टर-21ए स्थित स्कूल पहुंचकर बच्चों को खाद्य सामग्री व पाठ्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद बिलाल, एसएल शर्मा, सत्यवीर डागर और सुमित गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन