{"_id":"5b5f4a2f4f1c1b66428b4df8","slug":"61532971567-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले सवा लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले सवा लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सवा लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा
आयुष्मान भारत योजना का लाभ
- दो सप्ताह में कैशलेस स्वास्थ्य जीवन बीमा के तहत
5 लाख रुपये तक का निजी इलाज करा सकेंगे लाभार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 1 लाख 33 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। वर्ष 2011 में हुई सामाजिक-आर्थिक जातीय जनगणना के आधार पर इन परिवारों का चयन कर आशा वर्कर्स के डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से नए आकंड़ों को दुरुस्त किया गया है। एक सप्ताह में जिले के निजी अस्पतालों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने वाले निजी अस्पतालों को चिन्हित करेगा। इसके लिए अस्पतालों को विशेष शर्तों पर खरा उतरना होगा। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग आगामी दो सप्ताह में आयुष्मान योजना को धरातल पर फलीभूत करने में सक्षम होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों के लाभांवित परिवारों का डाटा आयुष्मान भारत पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के 16 हजार परिवारों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है, शहरी क्षेत्र के 1 लाख 17 हजार परिवारों का डाटा इस सप्ताह अपलोड कर दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने और वक्त पर काम पूरा करने के लिए नोडल अधिकारियों को काम पर लगाया गया है।