{"_id":"5b5c8a3e4f1c1b66428b4796","slug":"61532791358-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों संग अभिभावकों को दिया पौधरोपण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों संग अभिभावकों को दिया पौधरोपण का संदेश
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छात्रों को दिया पौधरोपण का संदेश
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-अध्यापक बैठक (पीटीएम) में पौधरोपण का संदेश दिया गया। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से न सिर्फ शिक्षा बेहतरी के लिए आग्रह किया बल्कि पर्यावरण सुधार में भी भूमिका निभाने के लिए प्रयास करने की बात कही। स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को पौधे दिए गए। स्कूल प्राचार्य नीलम कौशिक ने कहा कि अध्यापकों को शहर में अच्छे पर्यावरण के लिए अपना फर्ज अदा करना चाहिए। राज्य स्तर पर पौधरोपण में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रविंद्र मनचंदा ने बताया सामाजिक उत्थान में विद्यार्थियों की अहम भूमिका होती है। इसके लिए राजकीय स्कूल में समय-समय प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो