फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   60 Sacks of Wheat Stolen After Breaking Lock of Ration Depot

Faridabad News: राशन डिपो का ताला तोड़कर गेहूं के 60 कट्टे चोरी

Tue, 19 May 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
60 Sacks of Wheat Stolen After Breaking Lock of Ration Depot
फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी में चोरों ने राशन डिपो का ताला तोड़कर वहां रखे सरकारी राशन के 60 कट्टे गेहूं चोरी कर लिए। घटना का तब पता चला जब डिपो धारक का भतीजा डिपो पर पहुंचा। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने 17 मई को चोरों के खिलाफ धारा 305 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अरुण और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद के बस्सा पाड़ा निवासी कैलाश को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से राशन डिपो का कोटा मिला हुआ है। उन्होंने अपना यह डिपो बसेलवा कॉलोनी की गली नंबर-6 में खोला हुआ है। कैलाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आगामी जून महीने में वितरण करने के लिए उन्हें विभाग से गेहूं के 180 कट्टे मिले थे, जिन्हें उन्होंने आठ मई को अपनी दुकान में रखवाया था। राशन वितरण और डिपो की देखभाल के लिए उन्होंने अपने भतीजे लोकेश को लगाया हुआ है। रविवार को जब लोकेश राशन चेक करने के लिए डिपो पर पहुंचा, तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। उसने तुरंत इसकी सूचना कैलाश को फोन पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कैलाश ने जब डिपो के अंदर रखे राशन का मिलान किया, तो कुल 180 कट्टों में से गेहूं के 60 कट्टे गायब मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed