फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6 people were duped of Rs 4.96 lakh

Faridabad News: साइबर ठगों ने 6 लोगों से ठग लिए 4.96 लाख रुपये

Tue, 30 Dec 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
6 people were duped of Rs 4.96 lakh
अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 6 लोगों से 4.96 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में 25 साल की युवती भी शामिल है। आरोपियों ने परिचित बनकर, लोन दिलाने के नाम पर, पानी बिल अपडेट करने समेत अन्य बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके की रहने वाली 25 साल की युवती ने दी है। युवती का आरोप है कि 25 सितंबर को ठग ने परिचित बनकर संपर्क किया। आरोपी ने रुपये ट्रांसफर का फर्जी मैसेज भेजकर युवती से 18 हजार रुपये ठग लिए। बाद में पता चला कि खाते में तो रुपये आए ही नहीं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले राजू ने दी है। इनका कहना है कि 25 सितंबर को ठग ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर इनसे 30 हजार रुपये ठग लिए। रुपये ट्रांसफर कराने के बाद इन्हें ऑर्डर किया गया सामान भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत संतोष कुमार ने दी है। आरोप है कि इनके परिचित के साथ नवंबर महीने में ठगी हुई। आरोपी है कि ठगों ने धोखे से 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेंट्रल इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका आरोप है कि 18 दिसंबर को ठग ने बैंककर्मी बनकर संपर्क किया और लोन दिलाने का दावा किया। आरोपी ने बहाने से डिटेल लेकर इनके बैंक खाते से ही 2.97 लाख रुपये ठग लिए।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बुजुर्ग देवप्रकाश ने दी है। इनका कहना है कि 11 दिसंबर को ठगों ने पानी का बिल अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल भेजी। ये खोलते ही मोबाइल हैक हो गया और बाद में इनके खाते से 31472 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

छठे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत 26 साल के युवक भूपेंद्र ने दी है। युवक का आरोप है कि 14 दिसंबर को ठग ने परिचित बनकर संपर्क किया। आरोपी ने धोखे से 65 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में पता चला कि परिचित ने तो रुपये लिए ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed