फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6 people duped of Rs 10.60 lakh

Faridabad News: साइबर ठगों ने 6 लोगों से ठग लिए 10.60 लाख रुपये

Thu, 25 Dec 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
6 people duped of Rs 10.60 lakh
अलग-अलग बहाने से की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 6 लोगों से 10.60 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में 18 साल का युवक भी शामिल है। आरोपियों ने नगर निगम कर्मचारी बनकर, गैस कनेक्शन काटने के बहाने, परिचित बनकर आदि बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-9 के रहने वाले बुजुर्ग मदन लाल ने दी है। इनका आरोप है कि 16 दिसंबर को ठग ने नगर निगम कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने पानी का बकाया बिल बताकर बिल भुगतान के नाम पर एपीके फाइल भेजी और डिटेल चुराकर खाते से 343210 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ की रहने वाली महिला ने दी है। महिला का कहना है कि 9 दिसंबर को ठग ने नगर निगम कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने पानी का बकाया बिल बताकर भुगतान के नाम पर एपीके फाइल भेजकर 79505 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-15 के रहने वाले रामबाबू ने दी है। इनका आरोप है कि 11 दिसंबर को ठग ने गैस का बकाया बिल बताकर कनेक्शन काटने की धमकी दी। आरोपी ने बिल भुगतान के नाम पर क्रेडिट कार्ड से 96998 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत ओमैक्स हाइट्स सोसाइटी के रहने वाले 18 साल के युवक ने दी है। युवक का कहना है कि 4 दिसंबर को ठग ने इनके पापा का दोस्त बनकर संपर्क किया। आरोपी ने जरूरत बताकर फर्जी मैसेज भेज 45 हजार रुपये ठग लिए।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत जवाहर कॉलोनी के रहने वाले युवक गौरव ने दी है। युवक का आरोप है कि 14 नवंबर को ठग ने इनके मोबाइल पर लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली।

छठे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी के रहने वाले मानवेंद्र सिंह ने दी है। आरोप है कि 2 दिसंबर से 6 दिसंबर के दौरान ठग ने कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपी ने धोखे से 485462 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed