फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6 arrested including hotel operator in cyber fraud case

Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में होटल संचालक सहित 6 गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
6 arrested including hotel operator in cyber fraud case
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के बहाने 16 लाख 35 रुपये ठगने के मामले में होटल संचालक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान साहिल खान, लक्ष्मण, राजेश ओझा, राहुल, सूर्य प्रकाश व आयान हसन खान के रूप में हुई है। आरोपी साहिल उदयपुर में होटल चलाता है। राहुल बीए पास है और भीलवाड़ा में निजी कंपनी में काम करता है।

साइबर थाना एनआईटी में सेक्टर-55 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर ठगी की शिकायत दी । उन्होंने आरोप लगाया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई थी। उसने बताया था कि वह विप्रो कंपनी मुंबई में काम करती है। उसने शेयर मार्केट में निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। उसने प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड कर निवेश शुरू करने को कहा। शिकायतकर्ता ने एप डाउनलोड कर उस पर निवेश करना शुरू किया। जब पैसे निकालने चाहे, तो निकासी से पहले लाभ शुल्क, क्रेडिट स्कोर समस्या, खाता फ्रिज होने आदि का डर दिखा कर उससे कुल 16 लाख 35 हजार 886 रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते हैं। इन्होंने खाताधारक दिनेश का खाता लेकर आगे दिया था। आरोपियों में सूर्य प्रकाश फाइनेंस का काम करता है तथा लक्ष्मण, राजेश व आयान बेरोजगार हैं। खाताधारक दिनेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed