फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   59 colonies of Smart City have been regularized, 96 will be re-sent after removing deficiencies59 colonies of Smart City have been regularized, 96 will be re-sent after removing deficiencies

Faridabad News: स्मार्ट सिटी की 59 काॅलोनियां हुईं नियमित, 96 की कमियां दूर करके दोबारा भेजी जाएंगी

Fri, 28 Jul 2023 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
59 colonies of Smart City have been regularized, 96 will be re-sent after removing deficiencies59 colonies of Smart City have been regularized, 96 will be re-sent after removing deficiencies
-सरकार की ओर से जारी सूची में पहले घोषित 43 काॅलोनियों के नाम भी शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम क्षेत्र की 155 अवैध काॅलोनियों में से 59 को सरकार ने नियमित कर दिया है। वहीं, 96 अवैध काॅलोनियां राजस्व क्षेत्र व रास्ते सहित अन्य कमियां होने से नियमित नहीं हो सकी हैं। नगर निगम कमियाें को दूर कर दोबारा से मंजूरी के लिए भेजेगा।
प्रदेश सरकार ने पिछले साल जिले में अवैध बसीं कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की थी। इस पर जिला योजनाकार विभाग (डीटीपी) की ओर से पूरे जिले में अवैध कॉलोनियों का ड्रोन सर्वे कराया गया था। डीटीपी ने निगम क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों का ब्योरा नगर निगम को दे दिया था। इसके बाद नगर निगम की टीमों ने कॉलोनियों के नाम, नक्शा, बाउंड्रीवॉल, सीवर, पानी समेत अन्य की जांच की थी। निगम ने सरकार के निर्देश पर काॅलोनियों का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। पहले चरण में सीएम मनोहर लाल ने 43 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की थी, हालांकि इन काॅलोनियों का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हालांकि सरकार ने बाद में अवैध कॉलोनियों के नियमों में कुछ छूट दी थी। इसके बाद निगम ने दोबारा से 43 को पहले, दूसरी बार में 62 और तीसरी बार में 50 अवैध काॅलोनियों की सूची भी प्रदेश सरकार के पास भेजी थी। बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार ने 59 काॅलोनियों को नियमित कर दिया। इसमें पहले घोषित हुई 43 काॅलोनियों के नाम भी शामिल हैं। अब इन काॅलोनियों में लोगों को सीवर, पानी समेत अन्य सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सकेंगी। नगर निगम में शामिल गांवों के राजस्व में ये अवैध कॉलोनियां बसी हैं। नगर निगम के डीटीपी धर्मपाल ने बताया कि 155 काॅलोनियां नियमित होने के लिए सरकार के पास भेजी गई थीं। इसमें अभी 59 के नियमित होने की घोषणा की गई है। उन्होंने बची काॅलोनियों में कुछ कमियां बताई हैं, उन्हें दूर कर दोबारा से भेजा जाएगा।
विज्ञापन



जिले में 554 अवैध कालोनियां

जिला योजनाकार के सर्वे के अनुसार शहर में करीब 554 अवैध काॅलोनियां हैं। इसमें से 205 नगर निगम क्षेत्र में हैं, जबकि, अन्य कालोनियां निगम क्षेत्र के बाहर हैं। निगम क्षेत्र की बाहर की काॅलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव, योजनाकर विभाग बनाकर भेज रहा है। इसमें पहले चरण में 32 की फाइल तैयार की गईं और जल्द सरकार के पास भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित हुईं काॅलोनियां-
सरकार की ओर से जारी सूची में नंबरदार काॅलोनी मुरतजापुर, राजीव कॉलोनी झाड़सेंतली, जीवन नगर एक्सटेंशन तीन गौंछी, धीरजनगर एक्शटेंशन एतमातपुर, रिवाजपुर कॉलोनी, खाटू श्याम कॉलोनी, मोहनराम कालोनी व अमर भट़्ट कालोनी भूपानी, विजय नगर टिकावली, कृप्णा कॉलोनी तीन नाचौली, मोहन एन्क्लेव पल्ला, राहूपुरा पार्ट कए, आर्दश नगर पार्ट टू, नवादा तिगांव पार्ट एक, श्री राम कॉलोनी बुढैना, पंचशील काॅलोनी बडौली, साई कॉम्पलेक्स बसलेवा, लीलावती एन्क्लेव मुजेरी, गौंछी पार्ट एक, सूर्या कॉलोनी, बसुंधरा कॉलोनी, नगेश कॉलोनी व अन्य भूपानी, स्वास्तिक एन्क्लेव पार्ट तीन, न्यू भारत कॉलोनी बसेलवा, बालाजी कॉलोनी साहूपुरा के अलावा 23 गांवों के राजस्व में बसी काॅलोनियां शामिल हैं। इनका नाम नहीं है। इन्हें आईडी नंबर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed