{"_id":"690656f816489c9d3f0faea4","slug":"580-lakh-fraud-in-the-name-of-getting-a-job-in-the-merchant-navy-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54834-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.80 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.80 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 5 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को मर्चेंट नेवी अधिकारियों से जुड़ा बताकर भरोसे में लिया और रुपये हड़प लिए।
गांव अरुआ निवासी भारत ने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान शाहजहांपुर खादर निवासी बंटी से हुई थी। उसने दावा किया कि वह मर्चेंट नेवी में कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है। भारत ने भरोसा कर उसके बताए खाते में पैसे जमा करा दिए। इसके बाद आरोपी ने न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम लौटाई।
भारत ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने धमकाते हुए कहा जो बिगाड़ सकते हो बिगाड़ लो। छांयसा थाना पुलिस ने शिकायत पर बंटी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।