फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   550 reached OPD at ESIC Medical College

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पहुंची 550

Sun, 05 Sep 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
550 reached OPD at ESIC Medical College
फरीदाबाद। मौसम में आए बदलाव से अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सिविल अस्पताल बीके में ओपीडी 2200 पहुंच गई। वहीं ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मरीजों की संख्या 3500 तक पहुंच गई है। इसमें 500 से अधिक मरीज वायरल से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे सुबह-शाम के मौसम में बदलाव आया है। दिन में हल्की धूप निकलने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यही कारण है कि अस्पतालों में वायरल फीवर के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में संक्रामक बीमारियों का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीण मलिक ने कहा कि तापमान में लगातार हो रहे परिवर्तन का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से दिन में पारा कभी ऊपर तो कभी नीचे जा रहा है। डॉक्टरों की नजर में यह स्थिति खतरनाक है। अस्पताल ओपीडी में एक सप्ताह पहले तक 350 मरीज इलाज के लिए आते थे। अब उनकी संख्या 550 पार हो गई है। इसमें सर्दी, जुकाम और निमोनिया जैसी बीमारियों के चपेट में आए मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीके अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव से वायरल फीवर की चपेट में बच्चे सबसे ज्यादा आते है, क्योंकि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इनकी उचित देखभाल करना बेहद जरुरी है।

मेट्रो अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि गुप्ता ने बताया कि वायरल के कारण हृदय में संक्रमण के मरीजों केे मरीजों की संख्या 20 फीसदी बढ़ गई है। इसलिए हार्ट फेलियर व जिन मरीजों के हार्ट की गति धीमी रहती है। उन्हें सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत है। ऐसे मरीजों को हृदय रोग संबंधी कोई भी लक्षण दिखाई देने पर बिना लापरवाही बरते तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed