फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बरसात से शहर की हवा सुधरी

बरसात से शहर की हवा सुधरी

Tue, 22 Jan 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
बरसात से शहर की हवा सुधरी
बरसात से शहर की हवा सुधरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में मंगलवार को हुई बारिश से वायु प्रदूषण काफी हद तक कम हो गया। दो दिन पहले तक बेहद खतरनाक के स्तर पर बनी रहने वाली प्रदूषित वायु बारिश के बाद संतोषजनक स्तर तक स्वच्छ हो गई। मंगलवार को वायु गुुणवत्ता सूचकांक का औसत 87 रहा।

प्रदूषक पीएम 2.5 की खतरनाक मात्रा मंगलवार को बारिश होने के बाद तेजी से घटी। रात में बारिश होने का असर यह रहा कि पीएम 2.5 की मात्रा 52 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर के संतोषजनक स्तर तक पहुंच गई। बारिश थमने के बाद पीएम 2.5 की मात्रा थोड़ी बढ़ी और शाम चार बजे तक 163 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच गई। प्रदूषक नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड और कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा भी संतोषजनक स्तर पर बनी रही। वायु गुणवत्ता में सुधार का फायदा हृदय और सांस के रोगियों को मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि बारिश की बूंदों के साथ घुल कर हवा में तैर रहे प्रदूषक जमीन पर बैठ जाते हैं इससे वातावरण साफ हो जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो दिन तक यदि इसी तरह बारिश हुई तो शहर की वायु गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed