{"_id":"5bb7a18f867a5534f5105d69","slug":"51538761103-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा में फरीदाबाद या उसके आसपास जिले में हाईकोर्ट बेंच की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। इस मांग के लिए बार कौंसिल पंजाब एंड हरियाणा के मनोनीत सदस्य एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा इनरोलमेंट कमेटी के चेयरमैन ओपी शर्मा को सौंपा है। ओपी शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के तीन जस्टिस इस विषय में फरीदाबाद का दौरा कर चुके हैं। वह स्वयं फरीदाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य हैं और वो भी दक्षिण हरियाणा में हाईकोर्ट की अलग से बेच स्थापित करने का समर्थन करते हैं। शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों के लिए चंडीगढ़ पहुंचना बहुत कठिन कार्य है। 1966 में हरियाणा राज्य अस्तित्व में आया था, लेकिन 52 वर्ष का समय बीत जाने के बाबजूद भी आज तक दक्षिण हरियाणा में हाईकोर्ट की कोई भी बेंच स्थापित नहीं की गई। इस मौके पर एडवोकेट सुखराम जाखड़, नरेंद्र अत्री, राधेश्याम पाराशर, अनिल पाराशर, सतबीर शर्मा, सुखबीर शर्मा, संतराम नागर, गौरव शर्मा, बुद्घदेव और पवन कौशिक आदि अधिवक्ता मौजूद थे। ब्यूरो