{"_id":"5b98032f867a557f6249f8dd","slug":"51536688943-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विज्ञापन पर निजी प्रचार की इजाजत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विज्ञापन पर निजी प्रचार की इजाजत नहीं
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकारी विज्ञापन पर निजी प्रचार की इजाजत नहीं
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने वाली होर्डिंग या प्रचार सामग्री पर निजी विज्ञापन चिपकाने वाला जेल जा सकता है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़ ने ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है जो सरकारी विज्ञापन पर अपनी प्रचार सामग्री लगाते हैं। सुरेंद्र बजाड़ के मुताबिक सरकार की जन कल्याणकारी योजना, विकासात्मक परियोजनाओं और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से जिले में 49 जगहों पर स्थायी होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर केवल सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री ही लगाई जाती है। यदि इन होर्डिंग्स पर किसी भी कंपनी, सामाजिक संगठन, राजनैतिक दल या निजी प्रचार की सामग्री लगाई जाती है तो उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो निर्देश पर जारी किया गया है। ब्यूरो