फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शहीद उधम सिंह को किया याद

शहीद उधम सिंह को किया याद

Tue, 31 Jul 2018 09:01 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
शहीद उधम सिंह को किया याद

विज्ञापन
शहीद उधम सिंह को किया याद
फरीदाबाद। आजादी के शहजादे संस्था ने मंगलवार को रेडिएंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शहीद उधम सिंह को याद किया। संस्था के संस्थापक हरीशचंद्र आजाद ने कहा कि शहीद उधम सिंह मात्र 11 वर्ष के थे, जब जनरल डायर में जलियांवाला बाग में 3000 निहत्थे लोगों को गोलियों से भून डाला था। उधम सिंह ने उसी समय कसम खाई की जनरल डायर से जलियांवाला बाग कांड का बदला वह जरूर लेंगे। इस घटना के 21 साल बाद देश के इस सपूत ने इंग्लैंड में जाकर जनरल डायर को गोलियों से भून दिया था। संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा भारत मां के इस महान सपूत ने फांसी पर चढ़ते हुए कहा था कि मैने जलियांवाला बाग कांड का बदला ले लिया है। देश की आजादी के बाद उधम सिंह की अस्थियां भारत लाकर गंगा में प्रवाहित की गई थीं। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्या गीता सिंह और संचालक पवन कुमार, सीमा शर्मा, छात्रा नवनीता, गुंजन,अनीशा,नेहा, मिष्टी, तनीशा, रिया, कोमल, खुशी व कृष्णा ने शहीद उधम सिहं की जीवनी के बारे में बताया। मानवी, लक्ष्मी व महक ने शहीद उधम सिंह की तस्वीरें बनाकर मंच पर दिखाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed