{"_id":"5980bfe34f1c1bb6618b461f","slug":"51501609955-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की जान गई
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो की जान गई
बल्लभगढ़। सिटी थाने में रसोइये का काम करने वाले हरि सिंह की ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दूसरी दुघर्टना फतेहपुर बिल्लौच गांव मेें रविवार देर शाम हुई। ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबने से गांव के हरिचंद की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों ही मामलों की जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से अलमोड़ा, उत्तराखंड के रहने वाले हरिसिंह शहर थाने में पिछले कई साल से रसोईए का काम रहे थे। सोमवार थाने की मेस बंद करने के बाद वह भाटिया कॉलोनी स्थित अपने घर लौटे लेकिन पहुंचे नहीं। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की सोहना टी प्वाइंट पर एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुुंची पुलिस ने तफ्तीश की तो शव हरिसिंह का पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हरिसिंह की मौत हो गई होगी। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
फतेहपुर बिल्लौच गांव निवासी हरिचंद (30) सोमवार को ट्रैक्टर लेकर पशुओं का चारा लेने खेत गए थे। ट्रैक्टर पर चारा लाद कर वह लौट रहे थे। अचानक रास्ते में एक गाय सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उन्होंने ट्रैक्टर को तेजी से घुमा दिया। इसमेें ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, हरिचंद उसके नीचे दब गए। आस पास काम कर रहे लोग दौड़ पड़े और प्रयास कर हरिचंद को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर पास ही स्थित अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ सिटी थाना महेश कुमार ने बताया कि पंचनामा कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।