फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   51 trees in Faridabad aged 75 years are receiving an annual pension of ₹3,000

फरीदाबाद में पेड़ पा रहे पेंशन: 75 साल पुराने 51 पेड़ों को मिल रहा लाभ, जानिए कितना सालाना हो रहा है भुगतान

Mon, 13 Jul 2026 11:11 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 13 Jul 2026 11:11 PM IST
सार

प्राण वायु देवता पेंशन योजना के तहत 75 वर्ष से अधिक पुराने 51 पेड़ों को लाभ मिल रहा है। पात्र पेड़ों के मालिकों को प्रतिवर्ष 3000 रुपये मिलते हैं। वन विभाग आवेदन की जांच करता है।

विज्ञापन
51 trees in Faridabad aged 75 years are receiving an annual pension of ₹3,000
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार की प्राण वायु देवता पेंशन योजना के तहत जिले में 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने 51 पेड़ों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। पर्यावरण संरक्षण और पुराने पेड़ों की कटाई रोकने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत पात्र पेड़ों के मालिकों को प्रतिवर्ष 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। यदि किसी व्यक्ति की निजी जमीन पर 75 वर्ष या उससे अधिक पुराना पेड़ है तो वह भी आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकता है।

विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए पेड़ जिस जमीन पर खड़ा है, उस जमीन की रजिस्ट्री आवेदक के नाम होना जरूरी है। आवेदन मिलने के बाद वन विभाग का निरीक्षक और विभागीय समिति पेड़ की आयु व अन्य पात्रता की जांच करेगी। सभी शर्तें पूरी होने और सत्यापन के बाद संबंधित व्यक्ति की पेंशन स्वीकृत कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने इस योजना की शुरुआत पुराने पेड़ों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए की है। यह देश की अपनी तरह की पहली योजना है, जिसके तहत पुराने पेड़ों को भी सम्मान के साथ आर्थिक संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार ने यह भी प्रावधान किया है कि वृद्धावस्था सम्मान पेंशन की तरह इस योजना की पेंशन राशि में भी समय-समय पर समानुपातिक बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन

जिला वन कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके घर, खेत या अन्य निजी भूमि पर 75 वर्ष या उससे अधिक पुराना पेड़ मौजूद है तो वे जिला वन विभाग कार्यालय में आवेदन करें। विभाग की जांच में पात्र पाए जाने पर उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा। इससे न केवल पुराने पेड़ों का संरक्षण होगा बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन योजना का उद्देश्य पुराने पेड़ों का संरक्षण करना है। जिले में 51 पेड़ों को योजना का लाभ मिल रहा है। जिन लोगों की निजी भूमि पर 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने पेड़ हैं, वे वन विभाग में आवेदन करें। सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने पर उन्हें भी प्रतिवर्ष 3000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। -झलकार उयके, जिला वनमंडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed