फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 thousand rupees were looted by beating them with hammers, the crime branch got the reward

Faridabad News: हथौड़ों से पीटकर लूटे थे 50 हजार, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा इनामी

Thu, 02 Nov 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees were looted by beating them with hammers, the crime branch got the reward
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट जैसे दस मामलों में वांछित अपराधी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
मूलरूप से पलवल निवासी राजेश उर्फ राजू को क्राइम ब्रांच ने नीलम चौक से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपी से तंमचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध हथियार का केस दर्ज कराया गया है। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि आरोपी वर्ष 2014 में तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी उस केस में अदालत से जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा पेश नहीं हुआ। 2018 में आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी तरुण चौहान की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जमानत पर बाहर रहने के दौरान आरोपी ने 2017 में दिनेश नाम के शिकायतकर्ता को तमंचा दिखाकर 50000 रुपये की फिरौती मांगी थी। इस पर आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में केस दर्ज है। फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी दोबारा से जमानत पर बाहर आने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर दिनेश से अवैध हथियार, डंडे, रॉड व हथौड़े से मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में वीरेन्द्र नाम के चौकीदार को तमंचा दिखाकर कार्यालय के गेट पर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी थी। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को 50 हजार रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया आरोपी उत्तर प्रदेश के जेवर से शौक के लिए 2016 में हथियार खरीदकर लाया था। आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित है। इससे पहले आरोपी पर अलग-अलग थानों में लड़ाई-झगड़े, हत्या के प्रयास, स्नैचिंग और अवैध हथियार रखने के दस मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed