फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 thousand people will get relief from undeclared power cu

एनआईटी में एक ओर सबस्टेशन को मिली मंजूरी

Tue, 10 Nov 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
50 thousand people will get relief from undeclared power cu
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। ओवरलोड चल रहे 66 केवी के ओसवाल, ए-2 और डाबरीवाल सब स्टेशनों को जल्द ही इससे निजात मिलने वाली है। इन स्टेशनों पर लोड कम करने के लिए सेक्टर-23 में हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन की जमीन पर 66 केवी का नया जीआईएस सब स्टेशन बनाने की तैयारी की गई है। इससे एनआईटी सहित कई क्षेत्रों के पचास हजार लोगों को बिजली की अघोषित कटौती से छुटकारा मिल जाएगा। इसका निर्माण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। इस पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेक्टर-22, 23, 24, संजय कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई ओसवाल और डाबरीवाल सबस्टेशन से की जाती है। दोनों सबस्टेशनों पर लोड अधिक होने के कारण कटौती की समस्या आती है। फॉल्ट और ब्रेक डाउन से लोगों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में लोगों को बिजली कटौती से छुटकारा दिलाने के लिए सेक्टर में नया सबस्टेशन बनाने की तैयारी की गई है। इसलिए एचवीपीएनएल को जमीन हस्तांतरित कर दी गई है। यह सब स्टेशन ओसवाल, ए-2 व डाबरीवाला सब स्टेशनों पर लोड कम करेगा। सबस्टेशन के तैयार होने के बाद करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को पावर कट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पांचवां जीआईएस सबस्टेशन होगा
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) की ओर से सेक्टर-18 में 200 केवी क्षमता वाला (जीआईएस) गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन बनाया गया है। इसके अलावा सेक्टर-46 में भी एक गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन बनाया गया। सेक्टर-21डी और सेक्टर-78 में प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सेक्टर-23 स्थित बिजली निगम कॉलोनी में फरीदाबाद का यह पांचवां गैस इंसुलेटेड पावर सबस्टेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सेक्टर-23 में हरियाणा पावर जेनरेशन कार्पोरेशन की खाली पड़ी जमीन विभाग को सौंप दी गई है। जल्द सबस्टेशन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन होगा है। इसके बनने से सेक्टर-23 के अलावा सेक्टर- 22, 24, 25, मुजेसर, एनआईटी एरिया, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, पर्वतीया कॉलोनी के लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलने लगेगी।
- एमएल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, एचवीपीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed