फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 thousand jobs given to the youth of hariyana, says cm

प्रदेश में युवाओं को देंगे 50 हजार नौकरियां : मुख्यमंत्री

Sat, 06 Apr 2024 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 thousand jobs given to the youth of hariyana, says cm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का कायाकल्प हुआ है। पीएम देश को नंबर वन बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को 50 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के प्रचार के लिए होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में विजय संकल्प रैली कर चुनाव प्रचार का शंखनाद किया।
विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी करवाती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इस पार्टी ने लोगों के साथ सिर्फ धोखा किया है। किसानों की जमीनों को जबरन औने-पौने दामों पर खरीदकर ऊंचे दामों में बेच दिया। कांग्रेस की डिक्शनरी में न्याय नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर युद्ध के दौरान कोई भारतीय सैनिक शहीद हो जाता था तो कांग्रेस की सरकार में शव दूसरे देशों से नहीं लाया जाता था। जनता के सामने पीने के पानी की विकट समस्या थी, लेकिन हमारी सरकार में हर घर जल योजना के द्वारा सभी को स्वच्छ पानी दिया जा रहा है। भाजपा की सरकार में पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन मिल रही है। महिलाओं को पूरी सुरक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

कृष्ण पाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश का विकास केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करवा सकते हैं। उन्होंने देश के लोगों को अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दी हैं। देश के युवाओं को उनकी काबलियत के आधार पर बिना किसी रिश्वत के नौकरियां दीं। किसानों को उनका हक दिया है और उनकी आमदनी को दोगुना किया है। आगे भी भाजपा सरकार देश के लोगों के लिए भला करती रहेगी। रैली में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक जगदीश नायर, पलवल विधायक दीपक मंगला सहित अन्य विधायकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed