फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 percent market open in faridabad from today

50 प्रतिशत दुकानों के साथ आज से खुलेंगे बाजार

Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
50 percent market open in faridabad from today
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को 50 प्रतिशत दुकानों के साथ बाजार खोलने के आदेश दे दिए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बाजारों में सम-विषम के आधार पर दुकानें खोली जाएंगी। बाजार खोलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त यशपाल यादव के अनुसार जिले में कंटनेमेंट जोन को छोड़ कर बाकी सभी स्थानों पर सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दाएं तरफ की दुकानें खोली जाएंगी। इसी तरह मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को बाएं तरफ की।
विज्ञापन

इसी तरह एचएसवीपी और उन बाजारों में जहां दुकानों के नंबर निर्धारित किए गए हैं, वहां भी सम-विषम नंबर वाली दुकानें खुलेंगी। रविवार को बाजार बंद रहेंगे। सम-विषय अथवा दाएं बाएं का नियम दवा की दुकानों, आटा चक्की, दूध डेयरी और सब्जी की दुकानों पर लागू नहीं होगा। ये दुकानें रविवार सहित सभी दिन खुलेंगी। दवा की दुकानों को समय की पाबंदी से भी छूट दी गई है। वो 24 घंटे खुल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि होटल, शॉपिंग मॉल, स्पा एवं सैलून को खोलने की इजाजत नहीं होगी। रेस्टोरेंट अपने यहां लोगों को बैठाकर खाने की इजाजत नहीं दे सकते, वे केवल होम डिलीवरी या फिर टेक अवे के लिए आर्डर ले सकते हैं। उपायुक्त के अनुसार ये हिदायतें नगर निगम क्षेत्र और तिगांव पंचायत क्षेत्र में लागू होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। हालांकि मॉल वहां भी नहीं खोले जा सकते हैं।
निगम अधिकारी कराएंगे पालना
उपायुक्त ने इन आदेशों की पालना करवाने के लिए निगमायुक्त यश गर्ग को पत्र लिखा है। उन्होंने निगमायुक्त से अनुरोध किया है कि निगम अधिकारी बाजारों में जाकर इन आदेशों की अनुपालना करवाएं ताकी बाजारों में भीड़ न लगे।

बल्लभगढ़ से गुरुग्राम के लिए आज से बस सेवा शुरू
बल्लभगढ़। आम लोगों के लिए रोडवेज बस की सुविधा बुधवार से शुरू कर दी गई है। बस में केवल 30 यात्रियों को ही बैठाया जाएगा। बस सेवा सुबह साढ़े सात बजे से शुरू की जाएगी। डिपो प्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि बल्लभगढ़ से गुरुग्राम के लिए बस सुबह साढ़े सात बजे चलाई जाएगी। यह शाम को साढ़े चार बजे गुरुग्राम से चलेगी। एक बस गुरुग्राम से सुबह आठ बजे बल्लभगढ़ के लिए चलेगी। यह शाम को साढ़े पांच बजे बल्लभगढ़ से वापस चलेगी। केवल ऑनलाइन टिकट ही मान्य होंगे। सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed