{"_id":"68f77c2ef88d95144e03fa56","slug":"50-people-were-burnt-by-firecrackers-three-had-to-be-referred-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53973-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पटाखों से 50 लोग झुलसे, तीन को करना पड़ा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पटाखों से 50 लोग झुलसे, तीन को करना पड़ा रेफर
विज्ञापन
20 लोग बीके अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में दिवाली पर पटाखे जलाने को दौरान लगभग 50 लोगों के झुलसने की सूचना सामने आई है। इनमें करीब 20 लोग बीके अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें से तीन लोगों को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर करना पड़ा।
बीके अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि दिवाली पर शहर में पटाखे जलाते समय लापरवाही के कारण कई महिलाएं, बच्चे और युवा झुलस गए। इस दौरान हाथ, पैर, मुंह, अंगुली और आंखों में चोट आई है। जिले के विभिन्न कॉलोनियों के अलावा सेक्टरों, ग्रेटर फरीदाबाद की कई सोसाइटी से मरीज बीके अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। सभी को आपातकालीन विभाग में उपचार देकर घर भेज दिया गया।
इसके साथ ही एक निजी अस्पताल के बर्न विशेषज्ञ डॉ. अक्षत नायर ने बताया करीब 20 लोग उपचार के लिए पहुंचे। सभी मामूली रूप से झुलसे थे। फिलहाल सभी को उपचार देकर घर भेज दिया गया। इसके अलावा तीन को रेफर करना पड़ा है। वहीं, लगभग 10 मरीज अन्य निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे। कोई भी गंभीर अवस्था में नहीं आया।
विज्ञापन
इन्हें किया गया रेफर
बीके अस्पताल में एक मामला शिव कॉलोनी का है। तीन वर्षीय मासूम भूरा अनार जला रहा था तभी अनार की चिंगारी से उसका पूरा चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वहीं, दूसरी ओर एनआईटी-एक बी ब्लॉक की रहने वाली मुस्कान की आंख के पास बुलेट फटने से गंभीर चोट आईं। उसकी आंख में गहरा घाव हो गया। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को पटाखों से झुलसने की वजह से रेफर किया गया।