{"_id":"69cfe4c87d7c8882d600d949","slug":"50-anganwadi-centers-in-the-district-will-be-developed-as-play-schools-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66544-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले के 50 आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल के रूप में होंगे विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले के 50 आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल के रूप में होंगे विकसित
विज्ञापन
सूरज कुमार
फरीदाबाद। जिले के 50 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप के विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों में बच्चों को खेल-खेल में शैक्षणिक ज्ञान दिया जाएगा। उनको पठन-पाठन और खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 50 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल बनाने की प्रस्तावित सूची निदेशालय को भेज दी गई है। प्ले स्कूलों की दीवारों को आकर्षक तरीक से सजाया जाएगा। इन पर गिनती, पहाड़े, अंग्रेजी वर्णमाला, कार्टून भी बनाए जाएंगे ताकि बच्चे प्ले स्कूल में आने के लिए उत्साहित हों। इसके अलावा अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। विभाग द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि पहले उन आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया जाए जिनकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अधिक पढ़ी लिखी हों। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास हो। प्ले स्कूलों में तीन से पांच साल के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा उनके शैक्षणिक स्तर को समझने के लिए हर तीन महीने बाद पीटीएम का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि बच्चे में हो रहे सुधार को समझा जा सके और उनमें सुधार किया जा सके। गौरतलब है कि जिले में 1294 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसके अलावा 117 प्ले स्कूल पहले से ही संचालित हो रहे हैं। 50 और प्ले स्कूल विकसित होने से इनकी संख्या 167 हो जाएगी।
-- -- -- -- -वर्जन-- -
जिले के 6 ब्लॉक से आंगनबाड़ियों के प्रस्ताव प्ले स्कूल के लिए भेजे गए हैं। प्रस्ताव पास होते ही इस काम को शुरू कर दिया जाएगा।
-- -- मीनाक्षी चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग