फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 accused arrested under Operation Assault

ऑपरेशन आक्रमण के तहत 50 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
50 accused arrested under Operation Assault
फरीदाबाद। सोमवार को शहर में ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। सभी थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीमों ने नशा , जुआ, अवैध हथियार, अवैध शराब एक्ट के तहत 50 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया पुलिस मुख्यालय पंचकूला की तरफ से सोमवार को पूरे हरियाणा में ऑपरेशन आक्रमण चलाने की आदेश दिए गए थे। इसके तहत पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने सभी क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस प्रभारियों के साथ बैठक कर ऑपरेशन के बारे में दिशा निर्देश दिए। पुलिस की सभी टीमें डीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारियों ने आरोपियों की धरपकड़ की। गिरफ्तार 50 आरोपियों में एनडीपीएस एक्ट के चार, एक्साइज अधिनियम के चार, अवैध हथियार अधिनियम के चार, जुआ अधिनियम के तीन, पांच भगोडे तथा 22 विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के कब्जे से पांच कट्टा, तीन कारतूस, तीन चाकू, तीन मोबाइल , 1.274 किलोग्राम गांजा, 6 इंजेक्शन, देसी शराब की 10 पेटी तथा 10000 रुपये नगद बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed