फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5 thousand rupees bounty arrested in murder case

Faridabad News: हत्या के मामले में 5 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
5 thousand rupees bounty arrested in murder case
अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने की कार्रवाई, आरोपी पर पहले भी 27 केस दर्ज हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हत्या के मामले में 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी पल्ला के अजय नगर निवासी लालचंद तिवारी (48) को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने उसे हिमाचल के सोलन से काबू किया है। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने अन्य साथियों को कहकर समीर (25) की हत्या कराई थी।


पल्ला थाना की नवीन नगर चौकी में ये शिकायत अजय नगर निवासी नौशाद अली ने दी थी। जिसमें कहा गया कि उनकी बेटा समीर 17 जुलाई 2024 से लापता है। वह मोहर्रम देखने के लिए घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। पल्ला थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई तो युवक की हत्या का पता चला। इस मामले में पुलिस आरोपी खुशीराम, समीर व ब्रिजेश को गिरफ्तार कर चुकी है। ये आरोपी मिलकर मोहर्रम के दिन समीर को पार्टी करने के बहाने से अजय नगर यमुना नदी के पास ले गए। जहां पर उन्होंने समीर की चाकू मारकर हत्या कर दी व शव को नदी में फेंक दिया था। आरोपी लालचंद तिवारी पर पहले भी हरियाणा व अन्य राज्यों में 27 मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed