{"_id":"6931e28ec09ee0fc32040d37","slug":"5-people-duped-of-rs-394-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57159-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगों ने 5 लोगों से ठग लिए 3.94 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगों ने 5 लोगों से ठग लिए 3.94 लाख रुपये
विज्ञापन
अलग-अलग बहाने से की साइबर ठगी
साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 5 लोगों से 3.94 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने, गैस कनेक्शन काटने समेत अन्य बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ के पुष्पेंद्र सिंह ने दी है। इनका आरोप है कि 27 नवंबर को ठगों ने इनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का झांसा देकर 18 हजार रुपये ठग लिए।
दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत खेड़ी कला निवासी युवक ने दी हे। युवक का कहना है कि 21 सितंबर को ठगों ने क्रेडिट कार्ड और बचत खाते से 157962 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत अशोका एंक्लेव के रहने वाले अशोक कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 25 अगस्त को ठगों ने गैस कनेक्शन काटने का मैसेज भेजा। ठगों ने कनेक्शन चालू रखने के नाम पर 52400 रुपये ठग लिए।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-21 निवासी संदीप कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 1 दिसंबर को ठगों ने बीमा कंपनी कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपियों ने बहाने से 95 हजार रुपये ठग लिए।
पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका आरोप है कि 29 अक्तूबर को ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर संपर्क किया। बाद में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर 71621 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली।