फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5-10 thousand fine for getting construction material in the open

खुले में निर्माण सामग्री तो 5-10 हजार का जुर्माना

Sun, 17 Oct 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
5-10 thousand fine for getting construction material in the open
फरीदाबाद। जिले में वायु प्रदूषण रोकथाम के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधिओं पर नजर रखी जाएगी। लेकिन, ग्रेप लागू होने के दो दिन बाद भी शहर में इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सड़कों पर खुले में भवन निर्माण सामग्री बेची जा रही है। खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है। हालांकि नगर निगम आयुक्त ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। ऐसे लोगों पर पांच से 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता। यातायात पुलिस की ओर से भी प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की गई है। शहर में खासतौर पर अक्तूबर से फरवरी तक प्रदूषण का स्तर अधिक रहता है। सांस लेना तक मुहाल हो जाता है।
विज्ञापन

सड़कों पर पानी छिड़काव के कोई इंतजाम नहीं
एनसीआर के शहरों में 15 अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया गया है जिससे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। इसके तहत कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें सड़कों पर उड़ती धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव करे, कूड़े में आग लगने की घटना को नियंत्रित करने, होटल व ढाबों आदि पर कोयले के इस्तेमाल पर रोक लगाने, ईंट भट्ठों को बंद करने, वाहनों में प्रदूषण की जांच करने आदि के निर्देश दिए गए हैं। यह सभी नियम शुक्रवार से लागू हो गए हैं, लेकिन अभी शहर में इनका पालन होता दिखाई नहीं देर रहा है। सड़कों पर अब तक किसी भी विभाग ने पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया है। सड़कों के साथ वाहनों के चलते लगातार धूल उड़ रही है। नगर निगम ने सड़कों पर गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी तो डाल दी है, लेकिन उस पर अभी पेचवर्क नहीं हुआ है। गाड़ियां गुजरने से वहां भी धूल उड़ रही है। बाईपास रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है और कई जगह पर जाम की स्थिति बनी हुई है, वाहनों को काफी समय खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बुलाई बैठक
नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि ग्रेप के नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सोमवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में निगम के सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। खुले में कूड़ा जलाने वालों के चालान, ईंट भट्ठों पर रोक, सड़कों पर पानी का छिड़काव, सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। खुले में निर्माण सामग्री रखने पर पांच से 10 हजार रुपये के चालान किए जाएंगे। जिससे लोग ग्रेप के नियमों का सख्ती से पालन करें।
कमांड एंड कंट्रोल रूम से किया जाएगा जागरूक
नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की भी मदद ली जाएगी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से सड़कों पर लगाए गए लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। रेड लाइट पर वाहनों को बंद करने की अपील की जाएगी। इससे वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण को रोका सके।

यातायात पुलिस ने चालान काटने किए शुरू
डीसीपी ट्रैफिक सुरेश हुड्डा ने बताया कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़कों पर 15 साल पुराने वाहनों को जब्त करने शुरू कर दिए है। पीक समय में सुबह और शाम भारी वाहनों के नो एंट्री है। इनके चालान काटने शुरू कर दिए है। प्रदूषण के चालान लगातार किए जा रहे हैं। इसमें डीजल ऑटो, धुआं छोड़ने वाले वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed