{"_id":"6012f49b8ebc3e32f33c9e3c","slug":"493-out-of-500-personnel-get-vaccinated-faridabad-news-noi5623848110","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 में से 493 कर्मियों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 में से 493 कर्मियों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
फरीदाबाद में वैक्सीन लगवाता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जिले में कुल 25,600 स्वास्थ्य कर्मी पंजीकृत हैं। इसमें से 13 हजार से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ का टीकाकरण बृहस्पतिवार तक कर लिया गया। दस स्वास्थ्य केंद्रों पर 500 में से 493 पैरामेडिकल स्टाफ को टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 जनवरी से कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग अब तक 65 फीसदी से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया गया है। अब तक 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के दौरान मामूली घबराहट और बुखार जैसी समस्या हुई है। हालांकि लगभग सभी मामलों में प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को राहत है।
आगामी पांच दिन में जिले में टीकाकरण अभियान के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हर दिन के लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। अच्छी बात है कि जिले में प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले टीकाकरण को लेकर सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। इस कारण विभाग को जल्द ही टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सदस्य डॉ. संदीप मल्होत्रा ने अन्य डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रेरित करने के लिए टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि आईएमए से संबंधित कई अधिकारियों व सहयोगी डॉक्टरों ने कोरोना का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
--
स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से की गई थी। पहले दिन केवल पांच केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे सेशन बढ़ाकर टीकाकरण की प्रक्रिया को रफ्तार दी जा रही है। खुशी है कि जिले में स्वास्थ्य कर्मी काफी जागरूक हैं। वह अन्य सहयोगियों का भी मनोबल बढ़ा रहे हैं। आगामी पांच दिन में ही टीकाकरण की पहली डोज सभी स्वास्थ्यकर्मियों को देने का लक्ष्य है।
- डॉ रमेश, टीकाकरण नोडल अधिकारी
टीकाकरण की रणनीति को लेकर पंचकूला में बृहस्पतिवार को बैठक थी। जिले में काफी उत्साह के साथ टीकाकरण जारी है। आगामी दिनों के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। प्रदेश स्तर पर हर दिन की रिपोर्ट सौंपी जा रही है। कोरोना के मामलों में भी काफी गिरावट है। अब विभाग अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए योजना पर विचार करने की तैयारी कर रहा है।
- डॉ. रणदीप पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी