फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4451 defeated Corona in 24 hours, new 684 people got infection, two lives were lost

फरीदाबाद : 24 घंटे में 4451 ने दी कोरोना को मात, नए 684 लोगों में मिला संक्रमण, दो की गई जान

Tue, 25 Jan 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
4451 defeated Corona in 24 hours, new 684 people got infection, two lives were lost
4451 defeated Corona in 24 hours, new 684 people got infection, two lives were lost
फरीदाबाद। कोरोना के 4451 मरीज बीते 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। यह इस माह की सर्वाधिक संख्या रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आईसीएमआर के नए दिशानिर्देश के मुताबिक सात दिन तक यदि होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीज में लक्षण नहीं तो उसे बिना जांच के स्वस्थ घोषित किया जाए। इस आधार पर मरीजों को ठीक घोषित किया गया। बीते 24 घंटों में दो संक्रमितों की मौत भी हुई और 684 नए मामले मिले। फिलहाल स्वस्थ होने वाले मामलों की दर में लगातार सुधार हो रहा है। इससे न सिर्फ नए मामलों में कमी आई। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर भी 93 फीसदी पर जा पहुंची है।
विज्ञापन

जिले में अभी भी नए मामले पॉश व एनआईटी इलाके से मिल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का गढ़ बने क्षेत्र अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं। मंगलवार को सेक्टर-3 से 18, सेक्टर-8 से 14, सेक्टर-9 से 10, सेक्टर-10 से सात, सेक्टर-11 से 16, सेक्टर-14 से 21, सेक्टर-15 से 36, सेक्टर-16 से 39, सेक्टर-21 से 43, एनआईटी-5 से 11, एनआईटी-3 से नौ, सेक्टर-82 से 19, सेक्टर-85 से 17, सेक्टर-86 से 11, सेक्टर-88 से 33 व अन्य इलाकों से मामले मिले। आईसीएमआर के नए दिशा निर्देश के अनुसार घरों में उपचाराधीन मरीजों में यदि लगातार एक सप्ताह तक लक्षण नहीं दिखते तो उनको बगैर जांच स्वस्थ घोषित किया जा रहा है। - डॉ रामभगत, कोविड-19 नोडल अधिकारी
विज्ञापन

बीते पांच दिन में बेहतर हुई मरीजों के स्वस्थ होने की दर
दिन नए मामले स्वस्थ हुए मौत
21 जनवरी 1116 1754 1
22 जनवरी 1030 1109 2
23 जनवरी 1232 1183 2
24 जनवरी 808 1384 2
25 जनवरी 684 4451 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed