फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   423 students selected for next phase in employment fair

Faridabad News: रोजगार मेले में 423 छात्रों का अगले चरण के लिए चयन

Mon, 11 Sep 2023 05:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
423 students selected for next phase in employment fair
फोटो :
विज्ञापन

रोजगार मेले में 45 कंपनियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी पांच स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें जेसीबी इंडिया लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सेंडन विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित करीब 45 कंपनियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में 752 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया, इनमें से 423 आईटीआई पास छात्रों का दूसरे राउंड के लिए चयन किया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा मौजूद रहे।
आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि 51 कंपनियों ने रोजगार मेले के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से जेसीबी इंडिया लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सेंडन विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, के एल एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, बीसीएच इंडिया लिमिटेड, बोहरा रबर्स प्राइवेट लिमिटेड, विक्टोरिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड, एबीबी इंडिया लिमिटेड, मित्रा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जिंदल रेक्टिफायर प्राइवेट लिमिटेड सहित 45 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


दूसरे राउंड के साक्षात्कार के लिए हुआ चयन
जेसीबी इंडिया लिमिटेड में 5, हैवेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 19, सेंडन विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 23, केएल एक्सपोर्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में 24, बीसीएच इंडिया लिमिटेड में 33, बोहरा रबर्स प्राइवेट लिमिटेड में 5, विक्टोरिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में 11, जेबीएम ऑटो लिमिटेड में 26, एबीबी इंडिया लिमिटेड में 15, मित्रा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में 12, जिंदल रेक्टिफायर प्राइवेट लिमिटेड में 16 छात्रों का चयन किया गया। इसके अलावा अन्य उद्योगों में आईटीआई से पास छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक 2.16 लाख का रहा पैकेज
दिल्ली की एक कंपनी ने सबसे अधिक 2.16 लाख रुपये के पैकेज पर इलेक्ट्रिशियन के पद पर चयन किया है। उन्हें एक सप्ताह में ज्वाइन कराने का आश्वासन भी दिया है। जबकि, अधिकतर छात्रों को 11 हजार से 16 हजार रुपये प्रति महीने के पैकेज पर चयन हुआ है।


वर्जन
इस प्रकार का रोजगार मेला प्रत्येक महीने लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कंपनियों से संपर्क किया जाएगा, जिससे की आईटीआई कर चुके छात्रों को रोजगार मिल सके।
भगत सिंह, प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed