फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4164 people got vaccinated

4164 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Tue, 09 Mar 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
4164 people got vaccinated
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सरकारी व निजी अस्पतालों 4164 लोगों को टीके लगाए गए। लोगों को कोरोना बचाव के टीके की पहली व दूसरी डोज दी गई। इसके साथ ही अब जिले के आठ केंद्रों पर 24 घंटे टीके की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 23 निजी व 31 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए गए। कुल 4164 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 3670 पहली डोज व 497 दूसरी डोज शामिल थी। मंगलवार को कुल 3377 बुजुर्ग व बीमार लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। इनमें से 3010 बुजुर्ग व बीमार लोग शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1240 बुजुर्ग लोगों ने निजी अस्पतालों में व 1770 बुजुर्गों ने सरकारी अस्पताल में टीकाकरण कराया। टीकाकरण अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज देने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को 29 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीके की पहली व 212 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज देने का काम किया गया। वहीं, अगर स्वास्थ्य कर्मियों की बात करें तो 264 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली व 285 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

सर्वर ने किया परेशान, केंद्रों पर रही भीड़ कम
एसी नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे 5 ही लोग मौजूद थे। भीड़ न होने के कारण टीकाकरण का कार्य आसानी से चला, लेकिन सर्वर अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण में परेशानी हो रही हैं। इसकी वजह से लोग मौके पर पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान को मिलेगी गति
जिला स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान को गति देने की पूरी योजना तैयार कर ली है। टीकाकरण के लिए जिले में 78 स्वास्थ्य केंद्रों को चिह्नित किया है। इनमें से 8 स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 34 निजी व सरकारी अस्पताल ऐसे हैं, जिन्हें सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टीका लगवाया जा सकेगा।

इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा
सूची के अनुसार 3 सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे टीका लगाने की सुविधा मिलेगी। इनमें बीके सिविल अस्पताल, सेक्टर 30 स्थित एफआरयू वन व सेक्टर 3 स्थित एफआरयू 2 शामिल है। वहीं, 5 निजी अस्पतालों में 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा होगी, जिनमें अर्ष अस्पताल सेक्टर 78, डॉक्टर टूटे एनआईटी 5, पवन अस्पताल सेक्टर 56, संतोष अस्पताल एनआईटी 3, संस्कार मेडिकल सेंटर सेक्टर 28 शामिल है। इसके अलावा जिले के 34 स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल ऐसे हैं, जिनमें सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed