फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   विकास में भेदभाव को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ करेंगे बड़ा आंदोलन : ललित नागर

विकास में भेदभाव को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ करेंगे बड़ा आंदोलन : ललित नागर

Sun, 27 Jan 2019 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
विकास में भेदभाव को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ करेंगे बड़ा आंदोलन : ललित नागर
विकास में भेदभाव पर भाजपा सरकार के खिलाफ करेंगे बड़ा आंदोलन : ललित नागर
विज्ञापन


फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने भाजपा सरकार पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि चुनावों के दौरान झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है। आज लोग बिजली, पानी और सड़कें जैसी बुनियादी सुविधाओं की मार झेलते हुए इस सरकार को मन ही मन कोसने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा तिगांव क्षेत्र के प्रति विकास में बरते जा रहे भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा जनांदोलन करके सरकार को नींद से जगाने का काम करेंगे।
कांग्रेसी विधायक रविवार को ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ कार्यक्रम में श्याम कॉलोनी मेें स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। इससे पूर्व कॉलोनी में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि श्याम कॉलोनी के मुख्य रास्ते, जो चेतन मार्केट से जुड़ता है, पर एक-डेढ़ फुट गहरे गड्ढे होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई दिनों से कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति होने के कारण लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इसलिए कॉलोनी की पानी की लाइन को रैनीवेल से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर पिंटू प्रधान, डीएस पांडेय, नारायण पाराशर, दामोदर सिंह, सचान सिंह, विनय गुप्ता, पवन शर्मा, प्रेमी पाण्डे, अक्षा राम, एनपी सिंह, रमन झा, अनिल चेची, चंदू प्रकाश, बिशंबर नाथ प्रवासी, रामभरोसे, मुकुटपाल चौधरी, डॉ. बाबूलाल रवि, परमजीत सिंह, सैय्यद रिजवान आजमी, मुकेश कुमार, सोहनपाल प्रधान और मनोज नागर सहित कॉलोनीवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed