फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   औद्योगिक नगरी में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर

औद्योगिक नगरी में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर

Sun, 18 Nov 2018 09:03 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक नगरी में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर
- फोटो : amar ujala
अमृतसर में रविवार दोपहर को हुए धमाके के बाद शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार को बल्लभगढ़ में होने जा रहे मेट्रो रेल के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, विधायक और गणमान्य के शामिल होने के कारण भी पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को बल्लभगढ़ मेट्रो के कार्यक्रम के लिए शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। दोपहर बाद अमृतसर में धमाके होने की खबर मिली, इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


शहर में प्रवेश करने वाले और मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सार्वजनिक और सरकारी भवनों के साथ मॉल, सिनेमा हॉल, पार्क, प्रमुख बाजारों में जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों पर बम आदि विस्फोटक पदार्थ की छानबीन के लिए डॉग स्क्वायड ने भी जांच पड़ताल की। कोतवाली पुलिस ने एनआईटी क्षेत्र में स्थित होटलों में रुके लोगों का सत्यापन किया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि शहर हाई अलर्ट है विशेष जांच अभियान में नागरिक पुलिस, खुफिया विभाग और सादी वर्दी में भी पुलिस जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed