{"_id":"5beb1345bdec22697e539ce1","slug":"41542132549-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अपने घर बुलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने वाली युवती साथियों संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को अपने घर बुलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने वाली युवती साथियों संग गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद सोशल साइट्स पर दोस्ती कर पलवल के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 10 हजार रुपये लूटने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने डबुआ कॉलोनी निवासी अनिल, सामी, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी शैलेंद्र और डबुआ कॉलोनी निवासी युवती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके पास से 37 सौ रुपये, एक मोबाइल फोन और लोहे के दो पाइप बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर ने बताया कि पलवल निवासी महावीर की सोशल साइट पर एक युवती से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
खुद को डबुआ कॉलोनी निवासी बताने वाली युवती ने महावीर को फोन कर दिवाली पर अपने घर बुलाया था। दिवाली के दिन महावीर सुबह 11 बजे युवती के घर पहुंच गया। आरोप है कि युवती और उसके साथी शैलेंद्र ने महावीर को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
दोनों ने रॉड और लाठी डंडों से उसकी पिटाई की और जबरन कपड़े उतरवा लिए। कपड़ों में रखे दस हजार रुपये भी छीन लिए। निर्वस्त्र करने के बाद दोनों ने महावीर की कुछ अवांछित फोटो खींचीं। इसके बाद युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करा जेल भिजवाने की धमकी देते हुए बचने के लिए दस लाख रुपये की मांग की। युवती और उसके दोस्त के चंगुल से बचकर छूटे महावीर ने डबुआ थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।