फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   केजीपी पर दुर्घटना में दो की मौत

केजीपी पर दुर्घटना में दो की मौत

Mon, 17 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
केजीपी पर दुर्घटना में दो की मौत

विज्ञापन
केजीपी पर दुर्घटना में दो की मौत
बल्लभगढ़। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस वे रविवार को दो ट्रॉला की भिड़ंत में एक ट्रॉला के चालक और दूसरे के परिचालक की मौत हो गई। दोनों ट्रॉले राजस्थान से यूपी की ओर जा रहे थे। हादसा गांव शाहजहांपुर के पास हुआ।

राजस्थान के जिला सीकर के गांव जुगलपुरा निवासी बलराम ने बताया कि उनका बड़ा बेटा हेमराज ट्रॉला चलाता था। वह 15 सितंबर को करीब डेढ़ बजे अजीतगढ़ राजस्थान से कुछ सामान लेकर सिकंदराबाद के लिए निकला था। जब वह 16 सितंबर को केजीपी एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा, तभी वहां खड़े एक ट्रॉला से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में हेमराज की मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रॉला में सवार परिचालक सीकर, राजस्थान निवासी जयपाल की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने बलराम के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है और दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा उनके परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed