फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   41 students participated in the first phase of Super-100.

Faridabad News: सुपर-100 के पहले चरण में 41 छात्र हुए शामिल

Wed, 15 Jul 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
41 students participated in the first phase of Super-100.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की सुपर-100 योजना के पहले चरण की लिखित परीक्षा मंगलवार को आयोजित हुई। इसमें 41 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 17 अनुपस्थित रहे। इसमें मुख्य रूप से गणित, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
परीक्षा का आयोजन एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक किया गया।पहले चरण की परीक्षा में चयनित होने वाले छात्र ही 19 जुलाई को दूसरे चरण की परीक्षा में भाग ले सकेंगे। चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस में दाखिला दिया जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

हथीन में 73 छात्रों ने दी परीक्षा
हथीन। जिला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए 118 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 73 ने परीक्षा दी। परीक्षा निर्धारित समयानुसार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मामराज रावत ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तथा परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed