{"_id":"683df18d264a6e54f1039e44","slug":"41-footballers-of-the-state-were-honored-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44475-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रदेश के 41 फुटबॉलरों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रदेश के 41 फुटबॉलरों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित हुडा कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को लीजेंडरी अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 41 फुटबॉलरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फुटबॉल खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा की। इस मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के खिलाड़ियों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हरियाणा फुटबॉल संगठन की ओर से सेक्टर 12 में पहली बार लीजेंडरी अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें संतोष ट्राॅफी के बेहतरी खिलाड़ियों, कोच, रेफरी और संगठन से जुड़ें अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा झज्जर व हिसार फुटबॉल संघ को सम्मानित किया गया। इन जिलों में सबसे अधिक टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। वहीं, प्रदेश के आठ फुटबॉल से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने फुटबॉल में अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवार के सदस्यों को सम्मान दिया गया। जिला फुटबॉल संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी आनंद मेहता ने बताया कि लीजेंडरी अवॉर्ड सेरेमनी में जिनके परिजन नहीं आए थे, उनके घर पर उनका सम्मान पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे, महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, अमित भल्ला (चीफ पैट्रन), सूरजपाल अम्मू (अध्यक्ष), शाफली नागल (जनरल सेक्रेटरी) और भगीरथ राघव (कोषाध्यक्ष) मौजूद रहे।