{"_id":"604116108ebc3ee97b52a0c5","slug":"40th-best-city-to-live-in-faridabad-faridabad-news-noi569259475","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद रहने के लिए 40वां सबसे अच्छा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद रहने के लिए 40वां सबसे अच्छा शहर
विज्ञापन
फरीदाबाद। आवास एवं शहरी विकास मामले मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को ईज ऑफ लिविंग और म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स रैंकिंग जारी की। इसमें फरीदाबाद को रहने की दृष्टि से सबसे सुंदर शहरों की सूची में 40वां स्थान दिया गया। ईज ऑफ लीविंग श्रेणी में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, आर्थिक स्थिति, सुरक्षा, कूड़ा प्रबंधन सहित अन्य चीजों को आंका गया।
इसमें स्मार्ट सिटी ने सबसे ज्यादा अंक सेफ्टी और सिक्योरिटी में प्राप्त किए। इससे यह माना जाता है कि फरीदाबाद लोगों की सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिहाज से सबसे बेहतर शहर है। सेफ्टी और सिक्योरिटी में जिले का 84.42 अंक मिले हैं। वहीं एजुकेशन और हाउसिंग की श्रेणी में दूसरा सबसे अच्छा शहर है।
आवास एवं शहरी विकास मामले मंत्रालय की ओर से वर्ष 2018 में ईज ऑफ लिविंग का सर्वे करवाया गया था। सर्वे के दौरान शहर में लोगों के रहने के लिए हर पहलू को आंका जाता है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और कूड़ा प्रबंधन सहित अनेक पहलू शामिल हैं। 2018 में फरीदाबाद देश के 111 शहरों में 72वें स्थान पर था। वर्ष 2020 में फिर से ईज ऑफ लीविंग का सर्वे हुआ। लोगों की राय भी ली गई। साल 2020 के सर्वे में शहर में हाउसिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कूड़ा प्रबंधन, सुरक्षा, आर्थिक स्थिति जांची गई। इस जांच में शहर ने इस साल 40वीं रैंकिंग हासिल की है जो साल 2018 की तुलना में काफी अच्छी श्रेणी है। देश के 111 शहरों में कुल 51.26 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
टॉप 10 से बाहर
शहर में सड़कों की हालत बेहद खराब है। कई प्रमुख सड़क खस्ताहालत में हैं। सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए है। आय दिन दुर्घटनाएं होती है। पेयजल और सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदूषण के मामले में भी शहर सबसे ऊपर श्रेणी में रहता है। यह कुछ प्रमुख कारण है जिस वजह से फरीदाबाद ईज ऑफ लिविंग की श्रेणी में टॉप-10 और टॉप 20 श्रेणी में स्थान नहीं बना सका।
किस श्रेणी में कितने नंबर मिले
शिक्षा- 75.94
स्वास्थ्य- 37.61
हाउसिंग- 73.98
कूड़ा प्रबंधन- 29.23
मोबिलिटी- 0.22
सुरक्षा - 84.42
रीक्रिएशन - 17.58
आर्थिक रूप से सक्षम- 21.27
पर्यावरण - 35.05
हरित भवन- 24.03
सिटीजन पार्टिशिपेशन - 75.20
शहर में चल रहे विकास कार्यों से ईज ऑफ लिविंग की श्रेणी में फरीदाबाद ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बृहस्पतिवार को जारी किए गए नए आंकडों में फरीदाबाद ने देश के 111 शहरों कर सूची में 40 स्थान प्राप्त किया।
- यशपाल यादव, नगर निगम आयुक्त