फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   40 police personnel honored

Faridabad News: अच्छा कार्य करने वाले 40 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित

Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
40 police personnel honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पुलिस विभाग में आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपराध शाखाओं के 40 पुलिस कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं के प्रभारी व अन्य कर्मचारियों द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। लूट, चोरी, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास इत्यादि मामलों का शीघ्रता से निष्पादन किया जा रहा है। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने अपराध शाखा सेक्टर 30 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, सेक्टर 48 प्रभारी निरीक्षक अशोक, बदरपुर बॉर्डर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र, सेंट्रल प्रभारी उप निरीक्षक दीपक, सेक्टर 85 प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र, सेक्टर 56 प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार, एवीटीएस प्रभारी उप निरीक्षक जगबीर, एनआईटी प्रभारी उप निरीक्षक शीशपाल, डीएलएफ प्रभारी उप निरीक्षक रमेश कुमार, ऊंचा गांव प्रभारी उपनिरीक्षक तरुण, उप निरीक्षक अश्वनी, उप निरीक्षक सरजीत, उपनिरीक्षक विजय, उप निरीक्षक सुरेश, उप निरीक्षक कपिल, सहायक उप निरीक्षक दिनेश, दीपक, कुलदीप, भगत, आनंद, प्रदीप, महेश, वेद प्रकाश, संदीप, नरेश कुमार, प्रधान सिपाही सुखदेव, जगदीश, अमित, विकास, गिर्राज, सिपाही कुलदीप, दीपक, सुनील, बंसीलाल, हरकेश, गौरव, नीरज, वेंकटेश जतिन कुमार व रूपचंद को सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उनको दो-दो हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि विभाग में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को इसी तरह सम्मानित किया जाता रहेगा। जो पुलिस कर्मचारी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेगा वह अपने करियर में सफल होगा और विभाग का नाम भी रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed