फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   40 panchayats notice for burning street lights with stolen electricity

चोरी की बिजली से स्ट्रीट लाइट जलाने पर 40 ग्राम पंचायतों को नोटिस

Thu, 28 Nov 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
40 panchayats notice for burning street lights with stolen electricity
फरीदाबाद। बिजली निगम ने जिले की 40 ग्राम पंचायतों को चोरी की बिजली से स्ट्रीट लाइटें जलने पर नोटिस थमाए हैं। विभाग के अधिकारियों ने पंचायतों को सख्त हिदायत दी है कि वे जल्द विभाग से बिजली कनेक्शन लें अन्यथा चोरी से बिजली जलाने पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। इससे पंचायतों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से ग्राम पंचायतों को गांव की चौपाल और गलियों में रातभर जलने वाली स्ट्रीट लाइटें के लिए सरपंचों को बिजली विभाग से कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है। अभी तक जिले की 116 ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें मुफ्त में जल रही हैं। इस कारण बिजली विभाग को प्रति माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। अब बिजली विभाग ने स्ट्रीट लाइटों को फ्री में कनेक्शन देने से साफ इंकार कर दिया है। इतना ही नहीं सरपंचों ने ऐसा नहीं किया तो बिजली विभाग बिजली चोरी का केस बनाने से भी पीछे नहीं हटेगा। इन स्ट्रीट लाइटों के बिल का भुगतान सरपंच पंचायती खाते से करेंगे।
विज्ञापन

ट्यूबवेल भी चलाए जा रहे थे
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौहान ने बताया कि सभी पंचायतों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह गांव में स्ट्रीट लाइट्स के लिए विभाग से बिजली कनेक्शन लें। इसके बाद भी कई गांवों में मुख्य लाइन से स्ट्रीट लाइटें जलाई जा रही थीं। गांव में लगे ट्यूबवेलों को भी चलाया जा रहा था। विभाग की टीम ने मौके पर कनेक्शन काट दिए। ऐसी 40 ग्राम पंचायतों को विभाग की ओर से नोटिस थमाए गए हैं कि वह जल्द बिजली कनेक्शन के लिए विभाग में आवेदन करें। चोरी से बिजली जलाने पर जुर्माने के साथ बिजली थाने में मामला भी दर्ज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed