फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   40 out of 76 roadways buses are in disrepair

रोडवेज की 76 में से 40 बसें खस्ताहाल

Mon, 02 Aug 2021 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
40 out of 76 roadways buses are in disrepair
बल्लभगढ़। बसों के मामले में शहर के रोडवेज की हालत खस्ताहाल बनी हुई हैं। स्थिति ऐसी है कि 76 बसों में से 40 बसें खराब होने की कगार पर पहुंच गई। उधर, विभाग भी बसों की मरम्मत या किसी और इंतजाम के बजाय धड़ल्ले से बसों को दौड़ाने में लगा है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ रोडवेज बस डिपो से प्रदेश में कई लंबे रूटों की बसें संचालित होती हैं। एनआईटी बस अड्डा अभी निर्माणाधीन है। ऐसे में रोडवेज के बेडे़ में शामिल सभी बसों का रखरखाव बल्लभगढ़ से किया जा रहा है। वहीं, जिले की ज्यादातर बसों का संचालन बल्लभगढ़ पर ही निर्भर है। हालत ऐसे हैं कि रोडवेज के पास कुल 76 बसों में से 40 अब खराब होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

शहर की आबादी और लोगों की आवाजाही से अनुसार रोडवेज में 300 बसों की जरूरत महसूस होती है। बसों की कमी और अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोग निजी बसोें के भरोसे सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, निजी बस संचालक भी लोगों की मजबूरी का फायदा उठा मनमाना किराया वसूलने में जुटे हैं। हालांकि विभाग ने किलोमीटर स्कीम के तहत 25 बसें लगा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज संघ के प्रधान रविंद्र नागर ने बताया कि जरूरत के अनुसार किलोमीटर स्कीम की बसें संचालित की जाती हैं। वहीं, दैनिक यात्रियों का आरोप है कि स्कीम की अधिकांश बसें रोडवेज के बस अड्डे से बाहर ही नहीं निकलती।
वर्जन-
रोडवेज में कुछ बसों की हालत खराब है। उनकी मरम्मत का काम चल रहा है। रोडवेज में बसों की कमी नहीं है। - राजीव नागपाल, महाप्रबंधक जिला रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed