फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   40 cattle were captured and sent to the cow shelter in seven days.

Faridabad News: सात दिनों में 40 गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाया

Fri, 19 Dec 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
40 cattle were captured and sent to the cow shelter in seven days.
फरीदाबाद। शहर में लावारिस गोवंश की समस्या को लेकर नगर निगम फरीदाबाद लगातार कार्रवाई कर रही है। निगम की टीम ने पिछले सात दिनों में शहर की सड़कों पर घूम रहे 40 गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाया है। स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर एशवीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और गोवंश के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए की गई है। निगम की विशेष टीम द्वारा चिन्हित स्थानों जिनमें सेक्टर-64, आईएमटी एरिया, सेक्टर-18 मार्किट, चावला कॉलोनी, बल्लबगढ़, सेक्टर-85,गांव मुजेसर से मिली शिकायतों पर अभियान चलाकर गोवंश को पकड़ा गया तथा संबंधित गोशालाओं में भेजा गया। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह अभियान निरंतर जारी रखा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed